मोहर्रम पर किए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। एसपी ने सभी थानेदारों को छोटे-छोटे विवादों व रास्तों को देखने के निर्देश देते हुए विवादों को समय से निस्तारित कराने के आदेश दिए हैं। एसपी जवाहर ने बताया कि मोहर्रम के जुलूसों के दौरान रास्ते को लेकर विवाद होते हैं। इसके अलावा गांवों में छोटी-छोटी बातें भी बड़ा रूप ले लेती हैं। इसलिए सभी सीओ और थाना प्रभारियों को आदेश दिए गए हैं, कि गांव में होने वाले छोटे-मोटी बातों को लेकर पूर्व में हुए विवाद, रास्ते आदि के विवादों का पता लगाएं और यदि कहीं पर कोई समस्याएं है तो उसका निपटारा करा दें। अधिकारियों को रूटों का निरीक्षण करने के भी आदेश दिए गए हैं, ताकि कोई नई परंपरा न पड़ पाए और अमन चैन कायम रहे।