फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The secret of life philosophy is hidden in shlokas and sutras: Dr. Chandraprabha

Pilibhit News: श्लोकों व सूक्तियों में छिपा है जीवन दर्शन का रहस्य ः डॉ. चंद्रप्रभा

Wed, 13 Aug 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 13 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The secret of life philosophy is hidden in shlokas and sutras: Dr. Chandraprabha
बीसलपुर। संस्कृत सप्ताह के समापन के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को संस्कृत गीत प्रतियोगिता और संस्कृत ग्रंथ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्कृत विभाग प्रभारी डॉ. चंद्रप्रभा गंगवार ने कहा, संस्कृत भाषा भारतीय वैदिक संस्कृति की वाहक है। वेद, पुराण व उपनिषदों के श्लोकों और सूक्तियों में जीवन दर्शन का रहस्य छिपा हुआ है। प्रतियोगिता में छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किए। इसमें नैन्सी पांडेय अव्वल रहीं। मेहा पटेल ने दूसरा व साक्षी कश्यप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंशिका प्रजापति को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। इसके बाद प्रदर्शनी लगाई गई। शिक्षक सुनील त्रिपाठी और रेखा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में छात्र विकास मंडल ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। बीएससी की छात्रा नैन्सी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रजत गंगवार और डॉ. रोहित पटेल ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अलका मेहरा समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed