{"_id":"653aaf38cde04b7eae007d58","slug":"the-secret-of-bhavnas-death-has-not-been-revealed-bisara-is-safe-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-6534-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नहीं खुला भावना की मौत का राज, बिसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नहीं खुला भावना की मौत का राज, बिसरा सुरक्षित
विज्ञापन
पूरनपुर। भावना की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम के बाद भी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है।
गांव पिपरिया दुलई निवासी भावना भारती की शादी फरवरी 2023 में गांव पजाबा निवासी अजय भारती के साथ हुई थी। बहन सचिन भारती का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर भावना का शारीरिक, मानसिक रूप से उत्पीड़न कर रहे थे। दहेज में चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी।
मांग पूरी न होने पर 23 अक्तूबर को उसकी पिटाई कर जहर देकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सचिन भारती की ओर से भावना के पति अजय भारती, ससुर, गंगाराम, सास शकुंतला, जेठ सूरज के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज शव को पोस्टमार्टम को भेजा था। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि भावना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का राज नहीं खुल सका है। इसलिए विसका सुरक्षित किया गया है। शीघ्र ही इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।