फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The second phase of the 'School Chalo Abhiyan' will be launched.

Pilibhit News: स्कूल चलो अभियान का चलेगा दूसरा चरण

Sat, 27 Jun 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The second phase of the 'School Chalo Abhiyan' will be launched.
पीलीभीत। जिले में स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण में उन परिषदीय विद्यालयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां पहले चरण में नामांकन अपेक्षा से कम रहा। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग रणनीति तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर ऐसे विद्यालयों की पहचान करने के निर्देश दिए, जहां पहले चरण में बच्चों का नामांकन बेहद कम रहा। इन विद्यालयों में कम नामांकन के कारणों की समीक्षा कर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में प्रवेश सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 1400 से अधिक परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। विभाग का लक्ष्य शत-प्रतिशत नामांकन कर प्रत्येक पात्र बच्चे को विद्यालय से जोड़ना है। बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में कम नामांकन वाले विद्यालयों पर विशेष फोकस रहेगा और नियमित मॉनिटरिंग कर अभियान को सफल बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed