{"_id":"5720cc754f1c1b4c0fa916f0","slug":"the-school-is-in-the-classes-will-run-11th","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय में नहीं चलेगी 11वीं की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय में नहीं चलेगी 11वीं की कक्षाएं
ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- केवी संगठन निर्माणाधीन भवन में कक्षाएं चलाने को तैयार नहीं
- डीएम ने अन्य स्थान पर कमरे देने में जताई असमर्थता
- डीएम बोले, अगले शैक्षिक सत्र से चलेंगी सभी कक्षाएं
केंद्रीय विद्यालय से कक्षा 10 की परीक्षा देने वाले छात्र छात्राओं को कक्षा 11 की पढ़ाई के लिए दूसरे विद्यालयों की शरण लेनी होगी। भवन निर्माण पूरा न होने एवं वर्तमान भवन में अन्य कमरे उपलब्ध न होने के कारण प्रशासन ने 11वीं की कक्षाएं न चलाने का निर्णय लिया है।
वर्ष 2008 में केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से स्वीकृत हुए केंद्रीय विद्यालय का अपना भवन न होने के कारण जिला प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में अध्यापन कार्य चल रहा है। गत वर्ष ड्रमंड कॉलेज की जमीन मिलने पर केंद्रीय विद्यालय के भवन का निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन निर्माण अब तक पूरा न हो पाने के कारण इस शैक्षिक सत्र में भी इसका उपयोग नहीं हो सकेगा। इससे कक्षा 10 उत्तीर्ण करने वाले छात्र छात्राओं को भटकना पड़ेगा। पिछले कुछ माह से इन छात्र छात्राओं के अभिभावक निर्माणाधीन भवन में तैयार हो चुके चार कमरों में नई कक्षाएं चलवाने की मांग कर रहे हैं और इसको लेकर वह डीएम से लेकर लखनऊ में केवी संगठन के डिप्टी डायरेक्टर तक से मिल चुके हैं, लेकिन अभिभावकों का प्रयास सफल होते नजर नहीं आ रहे हैं। केवी संगठन ने निर्माणाधीन भवन में कक्षाएं चलवाने से मना करते हुए डीएम से वर्तमान भवन में ही चार कक्ष और मांगे हैं। इस पर डीएम ने भी और कमरे उपलब्ध न होने पर केंद्रीय विद्यालय संगठन को नई कक्षाएं न चलाने को लिख दिया है। डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि तमाम प्रयासों के बाद भी इस शैक्षिक सत्र में 11वीं की पढ़ाई नहीं हो सकेगी। अगले शैक्षिक सत्र से विद्यालय की सभी कक्षाएं चलवाई जाएंगी।