फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The school did not pay the fine of Rs 1 lakh, the department started preparations for recovery.

Pilibhit News: स्कूल ने नहीं जमा किया एक लाख का जुर्माना, विभाग की वसूली की तैयारी शुरू

Thu, 28 May 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The school did not pay the fine of Rs 1 lakh, the department started preparations for recovery.
पीलीभीत। एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशकों की पुस्तकों की बिक्री करने का आरोप लगाते हुए डीआईओएस ने दिल्ली पब्लिक स्कूल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया, लेकिन जुर्माने की रकम जमा नहीं हुई। डीआईओएस ने एसडीएम को अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। विभागीय नियमों का पालन न किए जाने पर एसडीएम स्तर से संबंधित स्कूल पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले डीआईओएस ने निरीक्षण करने के दौरान विद्यालय में एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशकों की पुस्तकें बिक्री करने का मामला पकड़ा था।
परिसर में ही दुकान का संचालन होता मिला। इसके बाद डीआईओएस ने संबंधित स्कूल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए विद्यालय प्रबंधन को 15 दिनों के अंदर जुर्माने की धनराशि जमा कराने के निर्देश दिए, लेकिन समयावधि बीतने के बाद स्कूल ने जुर्माने की धनराशि जमा नहीं की। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि स्कूल की ओर से धनराशि जमा नहीं की है।
विज्ञापन

अग्रिम कार्रवाई के लिए एसडीएम को पत्र लिखा है। वहीं, दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुमित का कहना है कि विद्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से नोटिस आया था। उसका नियमानुसार जवाब दे दिया है। दोबारा किसी तरह से कोई भी जानकारी नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed