फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The ruined building of the tehsil was auctioned for Rs 12.80 lakh for the third time.

Pilibhit News: तीसरी बार में तहसील का खंडहर भवन 12.80 लाख में हुआ नीलाम

Sat, 06 Jun 2026 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
The ruined building of the tehsil was auctioned for Rs 12.80 lakh for the third time.
पूरनपुर। तहसील के खंडहर भवन की नीलामी आखिरकार तीसरी बार फिर हुई। नीलामी में 19 बोलीदाताओं ने भाग लिया। सर्वाधिक 12.80 लाख रुपये की बोली लगाई गई। बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर के फजले मोहम्मद के नाम नीलामी छूटी।
विज्ञापन


तहसील कार्यालय करीब पांच साल पहले से नए भवन में चल रहा है। पुराने खंडहर भवन का नीलाम अगस्त 2024 में पहली बार हुआ था। तब खंडहर भवन का मूल्यांकन 1.45 लाख में हुआ था और भवन को 2.11 लाख रुपये में नीलाम कर दिया था। कम मूल्यांकन और सांठगांठ से भवन नीलामी की शिकायत पर निरस्त कर दिया था। भवन नीलामी न होने और ध्वस्त न होने से हादसा की आशंका पर वकीलों ने कई बार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर खंडहर भवन नीलाम का दोबारा मूल्यांकन कराया। तब खंडहर भवन का मूल्यांकन 12 लाख 60 हजार 268 रुपये हुआ। 28 अगस्त 2025 को तहसील के खंडहर भवन की नीलामी 21 लाख रुपये में हुई। इसमें 100 से अधिक बोलीदाताओं ने भाग लिया था। नीलामी लेने वाले ठेकेदार ने 25 हजार रुपये जमानत और नीलामी की चौथाई धनराशि में पांच लाख रुपये जमा किए थे। नीलामी को 10 अक्टूबर 2025 को स्वीकृत मिली। बाद में ठेकेदार ने नीलामी की शेष धनराशि जमा नहीं की, इस पर नीलामी को निरस्त कर दिया। जमा की गई धनराशि जब्त कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील सभागार में एसडीएम अजीत प्रताप सिंह की देखरेख में हुए नीलाम में 19 बोलीदाताओं ने भाग लिया। सर्वाधिक 12.80 लाख की बोली लगाने पर नीलामी बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर के फजले मोहम्मद के नाम छूटी। इस दौरान तहसीलदार आशीष गुप्ता, नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित, नायब नाजिर संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed