फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The robber snatched the chain from the neck of the sanitation worker and ran away.

Pilibhit News: सफाईकर्मी के गले से चेन खींचकर भाग गया लुटेरा

Sun, 22 Feb 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The robber snatched the chain from the neck of the sanitation worker and ran away.
पीलीभीत। शहर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। शनिवार शाम सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के वल्लभनगर कॉलोनी में सफाई कार्य के दौरान एक महिला सफाई कर्मी के गले से चेन झपटकर लुटेरा पैदल भाग गया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें लुटेरे की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन


घटना शनिवार शाम की है। नगर पालिका पीलीभीत में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मो फारुख निवासी मंजू पत्नी स्वर्गीय छोटेलाल वल्लभनगर कॉलोनी में सफाई कार्य कर रही थीं। इसी दौरान मौर्य मार्केट के पास एक गली से पैदल गुजरते समय एक लुटेरा ने अचानक उनके गले में पड़ी चेन पर झपट्टा मारा और उसे छीनकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

अचानक हुई घटना से घबराई सफाई कर्मी ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। सूचना मिलने पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और इंस्पेक्टर नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि आसाम रोड चौकी प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed