फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The road got damaged in the first rain

Pilibhit News: पहली बारिश में ही उखड़ गई सड़क

Sun, 28 Jul 2024 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
The road got damaged in the first rain
सड़क की जांच करवाते सिटी मजिस्ट्रेट।स्रोत:प्रशासन
पीलीभीत। वर्षाकाल से पहले बनाई गई सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल सकी और कई जगह से उखड़ गई। घटिया सामग्री से सड़क का निर्माण होने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत भी की गई। शिकायत पर दो सदस्यीय टीम ने मौके पर जाकर गुणवत्ता की जांच की। प्रथम दृष्टया सड़क की गुणवत्ता काफी खराब मिली। रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से करीब दो माह पहले पुराने बिजलीघर चौराहे से रंगीलाल चौराहे तक सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क को लेकर पहले से ही गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे थे। इधर इस माह के पहले सप्ताह में लगातार हुई बारिश में सड़क कई जगह से उखड़ गई।
विज्ञापन

इसको लेकर जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए जांच की मांग की गई। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने शनिवार को मौके पर जाकर सड़क की गुणवत्ता की जांच की। प्रथम दृष्टया सड़क को घटिया किस्म से बनाए जाने का मामला सामने आया। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed