फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The road could not be repaired even after complaint

Pilibhit News: शिकायत के बाद भी नहीं हो सकी सड़क की मरम्मत

Sun, 08 Sep 2024 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
The road could not be repaired even after complaint
बीसलपुर के गांव सौंधा के पास सड़क में पड़ी दरार। संवाद
बीसलपुर। क्षेत्र के सौंधा गौटिया गांव में अमेड़ी नदी पर बने पुल के पास सड़क में पड़ी दरारों की ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद दो माह बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण रवि प्रजापति, ओमपाल, महेंद्र वर्मा, राजपाल वर्मा ने बताया कि नौ जुलाई को आई बाढ़ से सड़क पर दरार पड़ गई थी। इसकी सूचना तत्काल पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद भी कोई मरम्मत नहीं कराई गई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने आशंका जताई कि अगर समय पर सड़क ठीक नहीं की गई तो समस्या बढ़ने से यातायात बंद हो सकता है। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed