{"_id":"67c74d30eef29984450bbf3a","slug":"the-river-route-was-repaired-vehicle-riders-heaved-a-sigh-of-relief-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-131796-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दुरुस्त कराया नदी का रास्ता, वाहन सवारों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दुरुस्त कराया नदी का रास्ता, वाहन सवारों ने ली राहत की सांस
Wed, 05 Mar 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से करहा लगाकर ठीक कराया जा रहा रास्ता।स्रोत:विभाग
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से खराब हुए धनाराघाट मार्ग के रास्ते को मंगलवार को ट्रैक्टर से मिट्टी डालकर समतल कराया गया। रास्ता सही हो जाने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से रविवार को धनाराघाट मार्ग पर पैंटून पुल से पहले रास्ते पर जलभराव हो गया था। वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। सोमवार को जलस्तर कम होने से वाहनों का आवागमन तो शुरू हो गया, लेकिन दो स्थानों पर नालों में डेढ़ से दो फिट भरे पानी से होकर निकलना पड़ रहा था। बसें फंसकर निकल रही थीं। मंगलवार को नदी के रास्ते में मिट्टी को समतल कराया गया। लोक निर्माण विभाग के जेई मनोज कुमार ने बताया कि जलभराव से खराब हुए रास्ते और दो स्थानों पर नालों से बह रहे पानी को मिट्टी डलवाकर सही करा दिया गया। बुधवार को वाहन सवार आसानी से आवागमन करने लगेंगे।