फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The result of the occurrence of the Gujarat BJP's anti-Dalit mindset

गुजरात की घटना भाजपा की दलित विरोधी सोच का नतीजा

Thu, 21 Jul 2016 11:42 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Thu, 21 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
 गुजरात में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दलित युवकों की पिटाई के विरोध में कांग्रेसियों ने शहर के दामोदर दास पार्क में सभा कर भाजपा सरकार की निंदा की। घटना की पुनरावृत्ति होने पर सड़कों पर उतरकर संघर्ष का एलान भी किया।
विज्ञापन

प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में जिला और शहर कमेटी के तमाम पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता पार्क में एकत्र हुए। यहां पर भाजपा की दलित और अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों तथा दलित उत्पीड़न की निंदा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की नीतियां एवं सोच हमेशा से ही दलित और अल्पसंख्यक विरोधी रही है। जब-जब भाजपा की सरकार आई है देश और राज्यों में दलित उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। कांग्रेस ने समाज के प्रत्येक वर्ग, जाति और समुदाय का समान रूप से विकास किया। कहा, गुजरात में जो दलित उत्पीड़न की घटना हुई है, वह वहां की सरकार की सोच को दर्शाती है। यदि भाजपा ने अपनी दलित विरोधी नीतियों को नहीं बदला तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी।
विज्ञापन

 इस मौके पर शहर अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी, सैयद तौकीर अहमद, अनिल अरोड़ा, रईस अंसारी, शकील नूरी, वासुदेव ठाकुर, राजेश गंगवार, रामचरन, राजिश खां, असलम अंसारी, गुरमीत सिंह, रितु जौहरी, कांती बहेलिया, रामकृपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुजरात में दलित युवकों की पिटाई के विरोध में  अंबेडकर पार्क में मौन रखकर धरना दिया। धरने पर कांग्रेस के  जिलाउपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला महासचिव केएल गुप्ता, जिला महामंत्री  नीरज वैश्य, जिला सचिव छत्रपाल गंगवार, ब्लाक अध्यक्ष नरेश चंद्र गंगवार,  नगराध्यक्ष वीरपाल सिंह, परमेश्वरी दयाल शर्मा, संजय रस्तोगी, आरके गंगवार,  राजपाल भारती, सुनील सक्सेना, अमित रस्तोगी, विद्यासागर शर्मा, सुरेश  चंद्र राठौर, रामरहीस, स्वप्रिल रस्तोगी, केपी सिंह, भोलानाथ बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed