फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The report made ??against lawyers FR

वकीलों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में लगाई एफआर

Fri, 20 Mar 2015 11:57 PM IST
पूरनपुर।
पूरनपुर। Updated Fri, 20 Mar 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
The report made ??against lawyers FR
बिजली विभाग के उपकेंद्र में घुसकर हंगामा कर तोड़फोड़ करने का आरोप पुलिस
विज्ञापन
जांच में सिद्ध नहीं हो सका। पुलिस ने जांच के बाद उपखंड अधिकारी की ओर से 14 वकीलों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।
सितंबर माह में खराब बिजली सप्लाई के विरोध में कई बार उपभोक्ताओं ने हंगामा कर प्रदर्शन किया था। 19 सितंबर को प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में वकीलों ने उपखंड कार्यालय और उपकेंद्र मेें पहुंचकर रोष व्यक्त किया। वकीलों के हंगामा पर ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी भाग गए थे। पुलिस ने उपखंड अधिकारी सौरभ भारद्वाज की ओर से प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय सहित 14 वकीलों के खिलाफ तोड़फोड़ करने आदि धाराओं में 26 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की थी। पूर्व अध्यक्ष वेद पांडेय का कहना था कि वकील एसडीओ से मिलने गए थे। कोई तोड़फोड़ नहीं की गई। विवेचक एसआई जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि साक्ष्य के अभाव में दर्ज रिपोर्ट में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि एसडीओ ने खुद घटना का चश्मदीद होने आदि से भी इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed