Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The ranger and the forest worker had a narrow escape, the tiger ran away after making noise

Pilibhit News: रेंजर और वनकर्मी बाल-बाल बचे, शोर-शराबा होने पर भागा बाघ

Mon, 09 Jun 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 09 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The ranger and the forest worker had a narrow escape, the tiger ran away after making noise
घटना स्थल के निकट जाल लगाकर निगरानी करते वनकर्मी। संवाद
पीलीभीत। किसान की मौत के बाद बाघ की लोकेशन तलाशने में जुटे वनकर्मियों पर भी बाघ झपट पड़ा। वनकर्मियों ने शोर-शराबा करके बाघ को भगाया। इसके बाद जाल लगाकर क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। बाघ को जंगल की ओर खदेड़ने की योजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

महोफ और माला रेंज के बॉर्डर पर देखरेख के अभाव में कई स्थानों पर जाल की फेंसिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। यहीं से रविवार की रात में जंगल से बाहर निकलकर खेतों की ओर आए बाघ ने गन्ने के खेत की सिंचाई कर रहे किसान मुकेश कुमार को मार दिया। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल, पीटीआर और सामाजिक वानिकी की टीमें बाघ की लोकेशन पता करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

माला रेंजर रोबिन कुमार सिंह तीन-चार वनकर्मियों के साथ घटनास्थल के पास के खेतों में बाघ के पगचिह्न तलाश रहे थे। इस दौरान तालाब के पास गन्ने के खेत में छिपा बाघ टीम पर झपट पड़ा। बाघ को करीब 30 कदम दूर अपने सामने देखकर वनकर्मियों के होश उड़ गए। जैसे-तैसे टीम ने खुद को संभाला। हाथ में थमे डंडों को दिखाकर शोर शराबा किया। इस पर बाघ वहां रुक गया। इसके बाद वनकर्मी सुरक्षित स्थान पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन से की जा रही निगरानी
बाघ के घटनास्थल के निकट गन्ने के खेत में मौजूद होने की जानकारी पर सामाजिक वानिकी और पीटीआर के एसडीओ, माला रेंजर के साथ निगरानी में जुटे हैं। टीमों को लगाकर बाघ की मौजूदगी वाले स्थान के आसपास जाल लगाए गए हैं। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी बाघ की निगरानी की जा रही है। वहां ग्रामीणों को रोकने के लिए न्यूरिया थाने की फोर्स भी मौजूद रही।


जाल फेंसिंग हटाकर जंगल में खदेड़ने की योजना
बाघ की मौजूदगी वाले स्थान से जंगल की दूरी करीब 150 मीटर है। बीच में एक नहर है। ऐसे में अफसरों ने जंगल की सीमा पर लगी जालफेंसिंग को हटाकर बाघ को खदेड़ने की योजना बनाकर निगरानी शुरू की है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि टीमें सतर्क हैं। जंगल नजदीक है। ऐसे में बाघ को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

घटना स्थल के निकट जाल लगाकर निगरानी करते वनकर्मी। संवाद

घटना स्थल के निकट जाल लगाकर निगरानी करते वनकर्मी। संवाद

घटना स्थल के निकट जाल लगाकर निगरानी करते वनकर्मी। संवाद

घटना स्थल के निकट जाल लगाकर निगरानी करते वनकर्मी। संवाद

घटना स्थल के निकट जाल लगाकर निगरानी करते वनकर्मी। संवाद

घटना स्थल के निकट जाल लगाकर निगरानी करते वनकर्मी। संवाद

घटना स्थल के निकट जाल लगाकर निगरानी करते वनकर्मी। संवाद

घटना स्थल के निकट जाल लगाकर निगरानी करते वनकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed