{"_id":"64a31a9e7bbf04cae504a814","slug":"the-priest-molested-the-married-woman-in-the-temple-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-519-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मंदिर में विवाहिता से पुजारी ने की छेडख़ानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मंदिर में विवाहिता से पुजारी ने की छेडख़ानी
Tue, 04 Jul 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। पूजा करने गई विवाहिता से मंदिर के पुजारी ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मंदिर से भगा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता ने बताया कि वह सोमवार को दियोरिया कोतवाली के गांव हसनापुर स्थित रिंगना बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई थी। प्रसाद चढ़ाते समय पुजारी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। उस समय मंदिर में और कोई श्रद्धालु नहीं था। विरोध करने पर पुजारी ने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विवाहिता ने घर आकर पति को मामले की जानकारी दी। इसके बाद विवाहिता ने पति के साथ दियोरिया कोतवाली जाकर तहरीर दी। कोतवाल जवाहरलाल वर्मा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर छेडख़ानी, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुजारी गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पलिया माफी निवासी पूरनलाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।