फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The preparation of the broad-gauge CRS inspections

ब्राडगेज का सीआरएस निरीक्षण कराने की तैयारी

Sun, 11 Sep 2016 12:09 AM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग चल रहा अमान परिवर्तन का काम अब अंतिम चरण में है। अफसर जल्द से जल्द सीआरएस निरीक्षण कराने के लिए शेष काम को युद्धस्तर पर निपटाने में लगे हैं। इसमें कोई व्यवधान न आए, इसके लिए अब मीटरगेज ट्रेनों के संचालन के लिए प्लेटफार्म संख्या चार पर नया ट्रैक बिछाया जा रहा है। रेलवे अफसरों के मुताबिक, यदि सब कुछ ठीक रहा तो चालू माह के अंत में सीआरएस निरीक्षण हो जाएगा।
विज्ञापन

पीलीभीत-भोजीपुरा रेल खंड में मीटर गेज को ब्राडगेज में बदलने के लिए एक जनवरी को मेगा ब्लाक लिया गया था। शुरूआती दौर में काम की रफ्तार कुछ धीमी रही लेकिन बाद में इसमें तेजी आ गई। प्रस्तावित मुख्य प्लेटफार्म के निर्माण के चलते प्लेटफार्म एक और दो पर भी ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। जुलाई में पूर्वोत्तर रेलवेे जीएम राजीव मिश्र ने यहां का दौरा कर ब्राडगेज कार्यों की प्रगति जानी थी। उन्होंने काम में देरी की वजह स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया से माल मिलने में देर होना बताई थी। जीएम के निरीक्षण के बाद ब्राडगेज का काम तेजी से शुरू किया गया। पीलीभीत-भोजीपुरा के बीच नई रेल पटरी बिछाने के साथ ट्रेन लिंकिंग का कार्य भी लगभग पूरा चुका है। प्रस्तावित मुख्य प्लेटफार्म के रुके चल रहे कार्य को भी तेज कर दिया था। प्लेटफार्म को ऊंचा करने का काम पूरा कर दिया है। शनिवार को रेलवे स्टेशन शैड हटाने और सिग्नल केबल बिछाने का काम हुआ। रेल अधिकारियों ने चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया। 
विज्ञापन


मीटरगेज ट्रेनों के लिए अलग ट्रैक 
रेलवे जंक्शन से मैलानी और शाहजहांपुर के लिए मीटरगेज ट्रेनों का संचालन अब भी किया जा रहा है। यह ट्रेनें वर्तमान में प्लेटफार्म संख्या तीन और चार से संचालित की जा रही हैं। चूंकि पूरे रेलवे परिसर में ब्राडगेज का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। लिहाजा इसमें किसी तरह का व्यवधान न हो, इसके लिए अब मीटरगेज ट्रेनों के संचालन के लिए प्लेटफार्म नंबर चार के समीप नया ट्रैक बिछाया जा रहा है। इसके बीच में अस्थाई प्लेटफार्म भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरएस की तैयारी में जुटे अफसर पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर ब्राडगेज का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। वर्तमान में फिनिशिंग का काम चल रहा है। महकमे की सितंबर तक काम पूरा करने और अक्तूबर में इस रेल मार्ग पर ट्रेनें दौड़ाने की योजना है। सूत्रों के मुताबिक उच्चाधिकारी इस माह के अंत में कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस ) निरीक्षण कराने की तैयारी में जुटे हैं।


भोजीपुरा-पीलीभीत रेल खंड पर ब्राडगेज काम लगभग पूरा हो चुका है। इस माह के अंत तक सीआरएस निरीक्षण कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जो काम बाकी हैं, उन्हें भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। चालू माह में ही सारे काम पूरे कर लिए जाएंगे।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, मंडल कार्यालय इज्जतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed