{"_id":"69692bc628a98c81e8038d6f","slug":"the-pregnant-woman-lay-on-the-floor-in-the-gallery-for-eight-hours-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-151917-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आठ घंटे तक गैलरी में जमीन पर लेटी रही प्रसूता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आठ घंटे तक गैलरी में जमीन पर लेटी रही प्रसूता
Thu, 15 Jan 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा में सीएचसी की गैलरी में फर्श पर लेटी प्रसूता। संवाद
बरखेड़ा। प्रसव के लिए बुधवार रात बरखेड़ा सीएचसी पहुंची प्रसूता को स्टाफ ने वार्ड में भर्ती ही नहीं किया। प्रसूता आठ घंटे से अधिक समय तक वार्ड के सामने गैलरी में जमीन पर ही लेटी रही। परिजनों ने जागकर रात गुजारी। सुबह करीब 11 बजे सीएचसी अधीक्षक ने स्टाफ को फटकार लगाते हुए प्रसूता को वार्ड में शिफ्ट कराया।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद गंज अमखिरिया निवासी सोनू बुधवार की रात करीब दो बजे प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी पूनम को सीएचसी लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में मौजूद स्टाफ नर्स निशा व रेनू ने केवल नाम दर्ज कर लिया और कोई इलाज नहीं किया। परिजन का आरोप है कि प्रसूता को वार्ड में भर्ती भी नहीं किया गया। मजबूरी में प्रसूता घर से लाए बिस्तर पर वार्ड के सामने गैलरी में जमीन पर ही लेटी रही। परिवार वाले भी पड़ोस में बैठे रहे। जैसे तैसे रात काटी।
प्रसूता के परिवार वालों ने बताया कि स्टाफ नर्स रेनू सुबह पांच बजे ही चली गई, जबकि ड्यूटी आठ बजे तक थी। जानकारी पर पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लोकेश गंगवार ने महिला वार्ड जाकर प्रसूता को वार्ड में शिफ्ट कराया। स्टाफ को हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।