फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The politics of the district heats up due to two tears in Bhakiyu

भाकियू में दो फाड़ से गर्माई जिले की राजनीति

Tue, 17 May 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The politics of the district heats up due to two tears in Bhakiyu
पीलीभीत। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की भारतीय किसान यूनियन में उनकी पुण्यतिथि पर ही दो धड़े बन गए। जिले से लेकर प्रदेश तक किसानों की राजनीति गर्मा गई लेकिन जिला संगठन के पदाधिकारियों ने नरेश टिकैत और राकेश टिकैत के प्रति आस्था व्यक्त की है। तेजी से बदलते घटनाक्रम पर किसान नेताओं की निगाहें लगीं रहीं।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में नई भाकियू (अराजनैतिक) बनाई गई है। खुद राजेश सिंह चौहान इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। राजेश सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि नरेश टिकैत और राकेश टिकैत किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। हालांकि, देर शाम तक जिले स्तर पर बगावत के स्वर सुनाई नहीं पड़े हैं।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष स्वराज सिंह कहलो और महामंत्री दिनेश कुमार ने खुद को टिकैत के साथ बताया। दोनों का दावा था कि जिले के ज्यादातर पदाधिकारी महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा स्थापित यूनियन के साथ हैं और आगे भी रहेंगे। बंटवारे का यहां पर कोई असर नहीं आएगा। जिला महामंत्री ने कहा कि वे पल-पल नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कोई पदाधिकारी राजेश सिंह के खेमे में जाता है तो उसके बारे में आने वाले दिनों में स्थिति साफ होगी। फिलहाल संगठन एकजुट है और जिले के सभी पदाधिकारी राकेश टिकैत व नरेश टिकैत के नेतृत्व में ही हक की लड़ाई लड़ेंगे।

अब असंतुष्टों पर है नजर - भाकियू के दो फाड़ होने से असंतुष्टों को तवज्जो मिल सकती है। भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि वह तो टिकैत के साथ हैं। अभी तक कोई पदाधिकारी दूसरे खेमे में नहीं गया गया। उम्मीद है कि कोई दूसरे खेमे में नहीं जाएगा क्योंकि टिकैत का संगठन ही किसानों की हित में लड़ता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed