फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The police report is not written

लेखाधिकारी मामले में पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

Thu, 07 May 2015 11:50 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 07 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
The police report is not written
बीएस कार्यालय में लिपिकों के घेराव के बाद लेखाधिकारी को हार्टअटैक पड़ने
विज्ञापन
के मामले में दी गई तहरीर पर पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। गुरुवार को सीओ सिटी और सदर कोतवाल जांच को बीएसए कार्यालय पहुंचे लेकिन बीएसए के न मिलने पर लौट गए।
बुधवार की शाम बीएसए कार्यालय अपनी मांगों को लेकर लेखाधिकारी से मिलने गए लिपिकों ने घेराव कर नारेबाजी की थी। लेखाधिकारी का कहना है कि इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया।  इसकी सूचना मिलने पर बीएसए अंबरीश यादव ने जिला अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना था। शाम को लेखाधिकारी ने लिपिकों के खिलाफ तहरीर सदर कोतवाली को दी थी।  इस पर सुबह सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह पुंडीर सदर कोतवाल अतुल प्रधान के साथ बीएसए कार्यालय पहुंचे। बीएसए के न मिलने पर उन्होंने मौजूद स्टाफ से जानकारी ली। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर लेखाधिकारी से भी बातचीत की। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बीएसए से जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed