फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The police ran after the information of conversion, the matter of worship turned out to be

धर्मांतरण की सूचना के बाद दौड़ी पुलिस, पूजा अर्चना का निकला मामला

Sat, 02 Oct 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
The police ran after the information of conversion, the matter of worship turned out to be
पीलीभीत। पुलिस को धर्मांतरण की सूचना मिली तो कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया लेकिन जब हकीकत सामने आई तो पुलिस की जान में जान आई। पुलिस के मुताबिक सूचना धर्मांतरण कराए जाने की थी लेकिन हकीकत में मामला पूजा अर्चना कराए जाने का निकला। पुलिस ने पूजा करने से मना कर मामले को निपटाया।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव में कुछ दिनों से एक पूर्व प्रधान के घर दूसरे धर्म की पूजा-अर्चना की जा रही थी। जानकारी लगने पर कुछ ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान के घर पहुंचकर पूजा करने से मना किया। शुक्रवार को पुन: पूजा अर्चना शुरू हुई। इसमें गांव के कुछ लोग शामिल हुए। धर्मातरण का शक होने पर ग्रामीणों ने जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गौरव बिश्नोई टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक पूर्व प्रधान वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कई जगह दिखाने पर कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद खटीमा के एक धार्मिक स्थल पर दिखाया। वहां से उन्हें कुच फायदा हो गया। इसके बाद से वह अपने दूसरे धर्म की पूजा कराने लगे। पूजा के दौरान दो चार अन्य ग्रामीण भी मौके पर आने लगे। इसे लेकर धर्मातरण का शक जाहिर करते हुए सूचना दी गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व प्रधान को ऐसी पूजा कराने से मना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed