फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The police kept sleeping... thieves stole the engine from the police post

Pilibhit News: सोती रही पुलिस... चोर चौकी से चुरा ले गए इंजन

Sun, 02 Jun 2024 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
The police kept sleeping... thieves stole the engine from the police post
बेनीपुर चौकी के पास मौजूद किसान । स्रोत - ग्रामीण
पीलीभीत। चौकी के बाहर खड़ा इंजन चोर पुलिस की नाक के नीचे से चोरी कर ले गए। सुबह जब किसान अपना इंजन लेने गया तो वह वहां पर नहीं था। इसके बाद ग्रामीणों ने चौकी के बाहर हंगामा किया।
विज्ञापन

थाना दियोरिया कलां क्षेत्र के गांव बेनीपुर में एक निजी भवन में अस्थायी रूप से चौकी संचालित है। भवन मालिक के परिवार के सदस्य वहां पर ही अपने कृषि यंत्रों को खड़ा करते हैं। गांव के राजेश गंगवार उर्फ बन्ने पुत्र गुलजारी लाल ने बताया कि शुक्रवार को खेत पर काम करने के बाद उन्होंने अपना ट्रैक्टर व इंजन चौकी पर ही खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह वहां पहुंचे, तो उनका ट्रैक्टर तो वहां पर था, लेकिन इंजन रात में चोर चुरा ले जा चुके थे। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। आरोप था कि पुलिस की निष्क्रयता से लगातार चोरियां हो रहीं हैं। चोरी इससे पहले भी एक खेत पर लगे इंजन और बाइक चोरी कर ले जा चुके हैं। ग्रामीणों ने चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठाया। इसके बाद तहरीर दी। साथ ही हंगामा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि यह मामला उच्चाधिकारियों तक भी पहुंचा लेकिन पहले तो उन्हें गुमराह किया गया। बाद में कहा गया कि घटना कई दिन पुरानी है।
-
इस संबंध में मुझे अभी कोई जानकारी नहीं है। संबंधित पुलिस कर्मी से जानकारी कर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- विशाल चौधरी, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed