{"_id":"65d36b2a3e6b79802b043e18","slug":"the-people-of-bengali-community-told-the-problems-to-the-sdm-who-reached-mataiya-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-112295-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मटैया पहुंचे एसडीएम को बंगाली समाज के लोगों ने बताईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मटैया पहुंचे एसडीएम को बंगाली समाज के लोगों ने बताईं समस्याएं
विज्ञापन
मटैया लालपुर गांव में प्रधानों से बातचीत करते एसडीएम आशुतोष गुप्ता। स्रोत - ग्रामीण
नागरिकता और पट्टे की समस्या को हल कराने पर दिया जोर
संंवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। बंगाली समाज की समस्याओं को जानने के लिए सोमवार को एसडीएम आशुतोष गुप्ता मटैया लालपुर गांव पहुंचे। समाज से जुड़े ग्राम प्रधान और जागरूक लोगों के बीच चौपाल लगाकर हकीकत जानी। नागरिकता और जमीन के मालिकाना हक की समस्या को हल कराने पर जोर दिया।
कलीनगर तहसील के शारदा डैम की तलहटी में बंगाली समाज के गांव बसे हैं। इनमें सैकड़ों ऐसे परिवार हैं जो अब तक नागरिकता की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं कई परिवारों को जमीन पर मालिकाना हक भी नहीं मिल पा रहा है। इन सब समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने बंगाली समाज के साथ बैठक कर आवाज बुलंद करने का निर्णय किया था।
पिछले दिनों मटैया लालपुर में एक सम्मेलन का आयोजन कर अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अरुण हालदार को भी आमंत्रित किया गया था। इसके बाद अधिकारियों ने तहसील प्रशासन को वर्तमान स्थिति को रखने के निर्देश दिए थे। एसडीएम आशुतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को मटैया लालपुर गांव में चौपाल लगाई गई।
विज्ञापन
जिसमें बंगाली समुदाय से संबंधित सभी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। चौपाल में मौजूद समाज से जुड़े प्रधान शंकर राय, सत्यानंद राय, विवेक सरकार आदि ने समस्याओं से अवगत कराया। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने नागरिकता व जमीन पर पट्टे की समस्या को हल करने पर जोर देने की बात कही। इसको लेकर नियमानुसार विभागीय टीम लगाकर रिपोर्ट तैयार करने के बाद आगे की प्रक्रिया पर अमल किया जाएगा।