फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The panel engaged in Averlod Fire , six feeder stop

आवेरलोड से पैनल में लगी  आग, छह फीडर रहे बंद

Sun, 05 Jun 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sun, 05 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
 The panel engaged in Averlod Fire , six feeder stop
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नकटादाना उपकेंद्र से घंटों बिजली सप्लाई रही ठप 
अन्य इलाकों में भी दिनभर आती जाती रही बिजली 

बेपटरी बिजली व्यवस्था में सुधार भले ही न हो, लेकिन आए दिन कटौती का नया कारण विभाग के पास मौजूद है। शनिवार को भी लोगों के सामने दिनभर बिजली की समस्या ज्यों की त्यों बनी रही। नकटादाना उपकेंद्र पर पैनल में आग लगने पर छह फीडरों की सप्लाई घंटों बंद रही। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी बिजली के हालात नहीं सुधर सके। शहरवासी परेशान होकर पूरे दिन बिजली का इंतजार करते रहे। 
शुक्रवार रात को वैसे की उमस भरी गर्मी से लोग पहले ही परेशान थे। बिजली की आंख मिचौली के बीच किसी तरह लोगों ने रात बिताई। सुबह बारिश आने के बाद लोगों को मौसम से तो कुछ देर के लिए राहत मिली। लेकिन बूंदाबांदी शुरू होते ही बिजली सप्लाई ठप पड़ गई। करीब दो घंटे बंद रहने के बाद दोपहर बारह बजे सप्लाई शुरू कराई गई। इसके बाद ओवरलोड को लेकर व्यवस्था बिगड़ गई। नकटादाना उपकेंद्र पर लगे पैनल में इससे आग लगने से संचालित हो रहे छह फीडर ठप पड़ गए। जिससे नकटादाना, निरंजनकुंज, आवास विकास, साहूकारा, खकरा, भूरे खां, पुलिस लाइन समेत तमाम इलाकों की बत्ती गुल हो गई। विभागीय अफसरों ने इसके सुधार के लिए टीम को लगाया। करीब तीन घंटे बाद सप्लाई सुचारू की जा सकी। हालांकि इसके बाद भी बिजली आती जाती रही। जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अशोक नगर कालोनी, सुनगढ़ी, नई बस्ती, काला मंदिर, गोपाल सिंह, बाग गुलशेर खां आदि इलाकों में भी लोग अघोषित कटौती को लेकर परेशान दिखाई दिए। 
विज्ञापन

 
बिजली कटौती से गुस्साए 
लोगों ने दी चेतावनी 

बिलसंडा। शेड्यूल के मुताबिक सप्लाई न मिलने से नाराज कस्बे के उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि बिजली की अघोषित कटौती को लेकर पूर्व में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। इसके बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ है। व्यापार से लेकर घरेलू जीवन सभी अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे में बिजली विभाग के अफसरों से समस्या का समाधान कराने की मांग की गई है। हालात न सुधरने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।  इसके अलावा क्षेत्र के गांव दमूपुरा में 21 मई से बिजली व्यवस्था सुचारू न होने पर भी लोगों में विभाग के प्रति गुस्सा है। बता दें कि यहां आंधी के बाद सात विद्युत पोल टूटकर गिर गए थे, जिनका अभी तक सुधार नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नकटादाना उपकेंद्र में पैनल में आग लग गई थी। जिससे यहां से संचालित हो रहे छह फीडरों से सप्लाई बाधित रही है। सुधार होते ही विद्युत सप्लाई सुचारू करा दी गई है। 
दीपक नेगी, एसडीओ टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed