फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The panchayat cleaners associated with the officials also left

अधिकारियों से संबद्ध पंचायत सफाईकर्मी भी हटे

Fri, 23 Jun 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 23 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों के स्थान पर विभिन्न कार्यालयों में संबद्ध चल रहे पंचायत सफाई कर्मचारियों को हटाने के बाद अब अधिकारियों के संबद्ध 30 पंचायत सफाई कर्मियों की संबद्धता समाप्त कर मूल तैनाती के गांव भेजा गया है। ग्राम पंचायतों की सफाई को तैनात लगभग 1300 पंचायत सफाई कर्मियों से लगभग 100 पंचायत सफाई लिखित रूप से और लगभग इतने ही मौखिक आदेशों पर विभिन्न कार्यालयों व अधिकारियों के साथ संबद्ध चल रहे थे। अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेकर डीएम ने इन्हें हटाने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर संबद्ध चल रहे पंचायत सफाई कर्मियों की सूची तैयार की गई जिसमें 68 पंचायत सफाई कर्मी लिखित रूप से संबद्ध पाए गए। इनमें से 38 विभिन्न कार्यालयों में लिपिक, चपरासी का काम देख रहे थे जबकि कुछ ड्राइवर की भूमिका में थे। इन सभी को डीपीआरओ ने हटाने का आदेश करीब 15 दिन पूर्व ही जारी कर दिया था। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संबद्ध सफाई कर्मियों को हटाने के लिए सूची डीएम को भेजी थी। इनमें डीएम, एडीएम, एसडीएम एवं तहसीलदार के कार्यालय व आवासों पर तैनात थे। डीएम के निर्देश पर अब इन सभी 30 सफाई कर्मियों भी संबद्धता कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed