फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The other day, sold 13 papers

दूसरे दिन बिके 13 नामांकनपत्र

Wed, 03 Feb 2016 11:15 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 03 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
The other day, sold 13 papers
ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए दूसरे दिन भी नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। बुधवार को मरौरी और बिलसंडा को छोड़ शेष सभी पांच ब्लाकों में कुल 13 नामांकन पत्र खरीदे गए। दूसरे दिन बसपा ने भी तीन सीटों के लिए पर्चे खरीदकर चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोंक दी है।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई थी। पहले दिन 10 नामांकन पत्र बिके थे। पूरनपुर ब्लाक में कोई नामांकन पत्र नहीं लिया गया था। दूसरे दिन बुधवार को शुरू हुई बिक्री में मरौरी और बिलसंडा ब्लाक में कोई नामांकन पत्र नहीं बिका जबकि बरखेड़ा, ललौरीखेड़ा और अमरिया में एक-एक नामांकन पत्र खरीद गया। बरखेड़ा और अमरिया में बसपा से क्रमश: मोनिका गौतम, परमिंदर सिंह प्रिंस ने नामांकन पत्र खरीदे जबकि ललौरीखेड़ा में रणवीर सिंह के नाम से नामांकन पत्र लिया गया है। बीसलपुर ब्लाक में दूसरे दिन तीन नामांकन पत्र मौजूदा ब्लाक प्रमुख के पति, सपा प्रत्याशी डॉ. तौलेराम गंगवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख नीरज गंगवार की पत्नी रंजना गंगवार एवं दिनेश कुमार के नाम से खरीदे गए। जिले में कुल मिलाकर दूसरे दिन 13 नामांकन बिके।
विज्ञापन

पूरनपुर। सबसे बड़े ब्लाक में ब्लाक प्रमुख के लिए दूसरे दिन सात नामाकंन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें सपा से राजप्रीत कौर ने दो, सत्यपाल सिंह की पत्नी सुनीता देवी, लक्ष्मीकांत भारद्वाज की पत्नी रेखा देवी, जलालुद्दीन की पत्नी बिलकीस, इंद्रपाल की पत्नी रामगुनी, सरताज की पत्नी परवीन जहां और राजेंद्र कुमार की पत्नी मचला देवी ने एक-एक नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा से भी प्रत्याशी घोषित
ब्लाक प्रमुख चुनाव में बसपा ने भी अपने प्रत्याशी उतार कर सत्ताधारी सपा की मुश्किलें और बीडीसी सदस्यों की कीमतें बढ़ा दी हैं। पार्टी ने सात ब्लाकों में फिलहाल तीन ब्लाकों बरखेड़ा में मोनिका गौतम, अमरिया में परमिंदर सिंह प्रिंस और पूरनपुर में रामगुनी के नाम घोषित कर नामांकन खरीदे हैं। जिलाध्यक्ष हरीराम गौतम ने बताया कि यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो पांच को नामांकन कराया जाएगा।


ब्लाक प्रमुख चुनाव को नियुक्त हुए एआरओ
पीलीभीत। ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए जहां प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीद कर प्रचार तेज कर दिया है वहीं प्रशासन ने भी सातों ब्लाकों के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। नामांकन प्रक्रिया के साथ मतदान और परिणाम की घोषणा इन्हीं एआरओ की देखरेख में संपन्न कराई जाएगी।

ब्लाक     एआरओ        पदनाम
पूरनपुर    एके सिंह             कृषि उपनिदेशक
बिलसंडा    ओमप्रकाशवर्मा    एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
बीसलपुर    रमन मिश्रा        जिलापूर्ति अधिकारी    
मरौरी        एमके गौतम        रेशम अधिकारी
बरखेड़ा    अवधेश मिश्रा    जिलाकृषि अधिकारी
अमरिया    संजय यादव        सहा0निदेशक मत्स्य    
ललौरीखेड़ा    इरशाद अहमद     खादीग्रामोद्योग अधि0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed