{"_id":"667958c24bbbc347700d376a","slug":"the-officers-woke-up-and-got-the-road-which-had-become-a-swamp-repaired-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118387-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जागे अफसर, दलदल बन गई सड़क को ठीक कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जागे अफसर, दलदल बन गई सड़क को ठीक कराया
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव कर्रखेड़ा में मिटृी डालकर बनाई गई सड़क।स्रोत:ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। गांव कर्रखेड़ा की दलदलनुमा सड़क को मिट्टी डलवाकर सही करवा दिया गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढुकसी के मजरा कर्रखेड़ा की एक प्रमुख सड़क काफी समय से कच्ची है। जरा सी बारिश होने पर इस सड़क पर कीचड़ हो जाता है। इसकी वजह से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है। सर्वाधिक दिक्कत महिलाओं और बच्चों को होती है। आरोप है कि पंचायत विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के बार-बार शिकायत करने पर भी इस सड़क को पक्का नहीं कराया।
अमर उजाला ने 21 जून के अंक में पेज संख्या तीन पर कर्रखेड़ा की कच्ची सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत शीर्षक से सचित्र समाचार प्रकाशित किया। इस बावत पंचायत विभाग की सहायक विकास अधिकारी कृष्णा देवी ने बताया कि दलदल नुमा सड़क पर मिट्टी डलवाकर उसे चलने लायक बनवा दिया गया है। बहुत जल्द इस सड़क को पक्का करा दिया जाएगा।