फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The officers kept teaching lessons, but traffic rules were flouted in front of them

Pilibhit News: अफसर पढ़ाते रहे पाठ, सामने उड़ती रहीं यातायात नियमों की धज्जियां

Sat, 30 Nov 2024 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
The officers kept teaching lessons, but traffic rules were flouted in front of them
पीलीभीत के टनकपुर मार्ग पर आयोजित यातायात माह के समापन कार्यक्रम में विचार व्यक्त करता स्कूली छ
पीलीभीत। यातायात माह में पुलिस सड़क सुरक्षा के नियमों का पाठ पढ़ाती रही और वहीं सड़क पर नियम भी टूटते रहे। कार्यक्रम स्थल के सामने से ही बाइक सवार बिना हेलमेट और तीन सवारी बैठाकर फर्राटा भरते दिखे। डग्गामार वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारी और ओवरलोड वाहन भी दौड़ते रहे। नियमों की अनदेखी में पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

सड़क हादसों में कमी और आमजन को यातायात नियमों की सीख देने के लिए नवंबर को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। पूरे माह पुलिस की ओर से स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम और नियमों की अनदेखी पर वाहनों का चालान किया जाता है। अन्य कार्रवाई भी की जाती हैं। इस बार भी पुलिस ने जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम किए।
विज्ञापन

बिना हेलमेट, सीटबेल्ट, कान में मोबाइल लगाकर बात करते हुए वाहन चलाने आदि पर चालान किए गए। ओवरलोडिंग पर भी अभियान चलाए जाने का दावा किया। बावजूद इसके जिले की सड़कों पर नियमों की अनदेखी जारी रही। क्षमता से अधिक सवारी और हेलमेट की अनदेखी तो आम बात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात नियम बताए, बांटे हेलमेट और दिया गुलाब
शनिवार को यातायात माह के समापन पर यातायात पुलिस ने गौहनिया चौराहे के निकट टनकपुर हाईवे के किनारे कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पहुंचे एएसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ सिटी व ट्रैफिक दीपक चतुर्वेदी, सीओ सदर विधि भूषण सिंह आदि ने यातायात नियमों की जानकारी दी। बाइक चालकों को हेलमेट बांटे गए। बिना हेलमेट जा रहे बाइक चालकों को गुलाब का फूल देकर जागरूक किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया।

एक तरफ ज्ञान, दूसरी ओर बिना हेलमेट फर्राटा भरते रहे बाइक सवार
यातायात पुलिस के कार्यक्रम स्थल के सामने भी जमकर नियमों की अनदेखी हुई। कार्यक्रम के समय टनकपुर मार्ग से बाइक सवार बिना हेलमेट फर्राटा भरते दिखे। पुलिस कर्मी भी बिना हेलमेट लगाए गुजरे। तीन और चार सवारी बैठाकर भी बाइक सवार गुजरे। कार चालक सीट बेल्ट की अनदेखी करते दिखे। हालांकि कार्यक्रम के समय गन्ना भरे ओवरलोड ट्रक नजर नहीं आए। गोहनिया चौराहे के आगे डग्गामार वाहन सड़क के फुटपाथ पर ही सवारी बिठाते दिखे।


यातायात माह में पुलिस ने यह की कार्रवाई
- 52 स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता गोष्ठी की गई
- 3365 वाहनों का चालान किया गया।
- 7.32 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
- 1178 चालान हेलमेट की अनदेखी पर किए गए।
- 226 वाहनों का चालान सीटबेल्ट की अनदेखी पर हुआ।
- 244 चालान बाइक पर तीन सवारी बिठाने पर हुए।
- 95 चालान हूटर/ प्रेशर हार्न के प्रयोग पर किए गए।
- 55 मालवाहक वाहनों का चालान ओवरहाइट में किया गया।

पूरे माह पुलिस की ओर से जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगोंं को यातायात सुरक्षा के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की गई। सुधार की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे। - वीरेंद्र कुमार, एएसपी

पीलीभीत के टनकपुर मार्ग पर आयोजित यातायात माह के समापन कार्यक्रम में विचार व्यक्त करता स्कूली छ

पीलीभीत के टनकपुर मार्ग पर आयोजित यातायात माह के समापन कार्यक्रम में विचार व्यक्त करता स्कूली छ

पीलीभीत के टनकपुर मार्ग पर आयोजित यातायात माह के समापन कार्यक्रम में विचार व्यक्त करता स्कूली छ

पीलीभीत के टनकपुर मार्ग पर आयोजित यातायात माह के समापन कार्यक्रम में विचार व्यक्त करता स्कूली छ

पीलीभीत के टनकपुर मार्ग पर आयोजित यातायात माह के समापन कार्यक्रम में विचार व्यक्त करता स्कूली छ

पीलीभीत के टनकपुर मार्ग पर आयोजित यातायात माह के समापन कार्यक्रम में विचार व्यक्त करता स्कूली छ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed