फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The number of patients suffering from cold and fever increased in the Jan Arogya Mela

Pilibhit News: जनअरोग्य मेले में सर्दी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी

Mon, 25 Nov 2024 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
The number of patients suffering from cold and fever increased in the Jan Arogya Mela
पूरनपुर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज देखते चिकित्सक हरमन सिंह।संवाद
पीलीभीत/बीसलपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक रही। अमरिया क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के देर से पहुंचने के कारण मरीजों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

बीसलपुर क्षेत्र की बात करें तो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे मेले में डॉ. आशीष अग्रवाल और डॉ. सविता विद्यार्थी ने 45 मरीज देखे। इसमें अधिकतर सर्दी और बुखार की समस्या से पीड़ित थे। फार्मासिस्ट अमित सिंह ने दवाई दी।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया में डॉ. चिराग अरोड़ा और नेत्र परीक्षण अधिकारी शिवराम ने 37 मरीज देखे। यहां भी सर्दी की समस्या से परेशान मरीजों की संख्या अधिक रही। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर के मेले में डॉ. कमलेश गंगवार ने 103 मरीज देखे। यहां करीब तीस मरीज सर्दी और बुखार की समस्या को लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर में डॉ. पराग अग्रवाल ने 32 मरीज देखे। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को छोड़कर शेष जगहों पर महिला चिकित्सक न होने पर महिला मरीज मायूस हुईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि जन आरोग्य मेलों में फिलहाल कोई शिकायत नही मिली है।
अमरिया। नगरिया कॉलोनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले में डाॅ. फिरोज बेग के देरी से अस्पताल पहुंचने पर मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। यहां 34 मरीज पहुंचे। जिसमें 20 सर्दी की समस्या से परेशान थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परेवा वैश्य पर डाॅ. समर ने 28 तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलरिया भिंडारा पर डाॅ. मंजीत सिंह ने 38 मरीजों को देखा। भिकारीपुर पीएचसी पर डॉ. सूचि गुप्ता ने मरीजों को परामर्श दिया।

बिलसंडा। गांव ईंटगांव में स्थित पीएचसी पर रविवार को जनआरोग्य मेला में डॉ.गुलनार ने 10 मरीजों को देखा। इसमें सर्दी के मरीज अधिक रहे।
--
महिला चिकित्सक की ड्यूटी न होने से लौटीं मरीज

पूरनपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में दिन में दो बजे तक मात्र 28 मरीज पहुंचे। डॉ. हरमन सिंह ने इन्हें देखा। महिला चिकित्सक की ड्यूटी न होने पर महिला मरीजों को बगैर परामर्श से ही मायूस लौटना पड़ा। नगरीय पीएचसी में लैब न होने से मात्र ब्लडप्रेशर, शुगर की जांच की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed