{"_id":"570cf5844f1c1bc1774a6ace","slug":"the-notice-given-to-the-dm-bdo-bilsnda","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने बीडीओ बिलसंडा को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने बीडीओ बिलसंडा को दिया नोटिस
ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भगौतीपुर में लोहिया आवासों के चयन में गड़बड़ी का मामला
लाभार्थियों के खातों में पहुंची धनराशि के आहरण पर रोक
लोहिया आवासों के लाभार्थियों के चयन में गड़बड़ी की शिकायत जांच में सही पाई गई है। इस पर डीएम ने बीडीओ बिलसंडा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बिलसंडा ब्लाक के लोहिया समग्र गांव भगौतीपुर के ग्रामीणों ने 16 मार्च को डीएम से शिकायत कर ग्राम पंचायत अधिकारी पर लोहिया आवासों के पात्रों के चयन में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। ग्रामीणों का आरोप था कि चयनित लोगों के पक्के मकान हैं। वे शस्त्र धारक और बड़े किसान हैं। इस पर डीएम ने तहसीलदार बीसलपुर को जांच के आदेश दिए थे। तहसीलदार बीसलपुर ने अपनी जांच रिपोर्ट बनाकर एसडीएम के माध्यम से डीएम को भेज दी। इसमें ग्रामीणों के आरोप सही पाए जाने की बात कही गई है। चयनित लाभार्थियों में शस्त्र धारक, पक्के मकान के लोगों के अलावा प्रधान की मां का नाम भी शामिल बताया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने चयनित लाभार्थियों के खाते में पहुंच चुकी प्रथम किस्त की धनराशि के आहरण पर रोक लगा दी है। साथ ही बिलसंडा के बीडीओ डॉ. विवेकानंद को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। इसमें संतोषजनक उत्तर न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में कार्रवाई तय है। कुछ और लोगों पर भी गाज गिर सकती है। डीएम के नोटिस से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई है।
लोहिया आवासों के चयन में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं। बिलसंडा ब्लाक की जांच में आरोप सही मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अन्य ब्लाकों की भी जांच कराई जा रही है।
- मासूम अली सरवर, डीएम