फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The new tehsil of the district Amria

जिले की नई तहसील बनी अमरिया 

Thu, 08 Dec 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 08 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
जिले को अमरिया के रूप में नई तहसील का तोहफा मिला है। बृहस्पतिवार को इसकी अधिसूचना जारी होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है। हालांकि कलीनगर को तहसील बनाने के प्रस्ताव पर असमंजस बना हुआ है। जिले की तीन तहसीलों को विभाजित कर अमरिया और कलीनगर को नई तहसील बनाने का प्रस्ताव शासन में करीब एक साल से लंबित है। कुछ माह पूर्व कैबिनेट की बैठक में दोनों तहसीलों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इससे दोनों तहसीलों के बनने का रास्ता साफ हो गया था। उम्मीद की जा रही थी कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले दोनों तहसीलें बनाने का आदेश जारी हो जाएगा। राज्यपाल राम नाईक ने कैबिनेट के प्रस्ताव पर अमरिया तहसील के सृजन को मंजूरी दे दी है। इसके बाद प्रमुख सचिव अरविंद कुमार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के अनुसार सदर तहसील को विभाजित कर बनाई गई अमरिया तहसील में 201 राजस्व गांव रहेंगे। तहसील मुख्यालय अमरिया कस्बे में बनेगा। अमरिया तहसील की अधिसूचना जारी होने का पता चलने पर क्षेत्रवासियों ने आतिशबाजी छोड़कर खुशी मनाई। डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि अमरिया तहसील की अधिसूचना जारी हो गई है। जल्द इस पर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

पूरा हुआ एक और अहम वादा
चुनाव के बाद ही मतदाताओं से अमरिया तहसील बनवाने का वादा किया था। इसके लिए कई बार मुख्यमंत्री से भेंट भी की। काफी प्रयासों के बाद मेहनत रंग लाई है। अमरिया तहसील बनने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और विकास में तेजी आएगी।
विज्ञापन

हाजी रियाज अहमद, कैबिनेट मंत्री
कलीनगर अधिसूचना जल्द जारी होगी
दोनों तहसीलों को कैबिनेट से एक साथ मंजूरी मिली थी। कलीनगर की अधिसूचना क्यों जारी नहीं हुई अभी यह बताना मुश्किल है? लखनऊ जा रहा हूं। कलीनगर की अधिसूचना भी जल्द जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीतमराम, सपा विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed