फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The new place for the tigress is the zoo or the jungle... deliberation continuesThe new place for the tigress is the zoo or the jungle... deliberation continues

Pilibhit News: बाघिन का नया ठिकाना चिड़ियाघर या जंगल... मंथन जारी

Tue, 27 May 2025 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 27 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The new place for the tigress is the zoo or the jungle... deliberation continuesThe new place for the tigress is the zoo or the jungle... deliberation continues
पीलीभीत। मैलानी के जंगल से बेहोश कर पकड़ी गई बाघिन को सोमवार सुबह पीटीआर मुख्यालय लाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में बाघिन स्वस्थ मिली। बाघिन के नए ठिकाने को लेकर अफसर मंथन कर रहे हैं कि इसे चिड़ियाघर में रखा जाए या जंगल में। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में खुटार वन रेंज के अंतर्गत छह माह पूर्व से जंगल से बाहर घूम रही बाघिन का 10 दिन से आतंक बढ़ गया था। चतीपुर और नजीरगंज क्षेत्र में खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों को मारने के बाद बाघिन को पकड़ने की मांग उठाई जा रही थी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद बाघिन को पकड़ने की कवायद तेज की गई थी। तीन दिन पूर्व से पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अलावा शाहजहांपुर और दुधवा की टीम बाघिन की निगरानी में जुटी थीं, लेकिन बाघिन टीम के हत्थे नहीं चढ़ सकी। इसके बाद लोकेशन के आधार पर टीम ने रविवार सुबह मैलानी के जंगल में दो सौ मीटर अंदर पड्डा बांधा। देर शाम शिकार के लालच में पहुंची बाघिन को पीटीआर के पशु चिकित्सक डॉ. दक्ष गंगवार ने बेहोश किया।
विज्ञापन

बेहोश कर पकड़ने का कार्य दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी एच राजा मोहन की मौजूदगी में किया गया। रात में बाघिन को नजदीक की रेंज में रखा गया। सोमवार सुबह अफसरों के निर्देश पर बाघिन को पीटीआर मुख्यालय लाया गया। जहां चिकित्सकों की टीम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें बाघिन स्वस्थ पाई गई। अफसरों के अनुसार बाघिन की उम्र ढाई से तीन साल की है। बाघिन को छोड़ने को लेकर मंथन किया जा रहा है। आदेश आने तक बाघिन को निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed