फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The municipality will organize Holi Milan celebrations in collaboration with the Rotary Club.

Pilibhit News: नगर पालिका रोटरी क्लब से साथ मिलकर आयोजित करेगी होली मिलन समारोह

Sun, 15 Feb 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The municipality will organize Holi Milan celebrations in collaboration with the Rotary Club.
पूरनपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद विधायक, चेयरमैन और अन्य- नगर पालिका - फोटो : 1
बोर्ड की बैठक में लिया गया निर्णय, खोदकर छोड़ी गई सड़कों की ठीक कराने के लिए होगा पत्राचार
विज्ञापन


पूरनपुर। पेयजल आपूर्ति की भूमिगत पाइप लाइन डालकर खोदी गई सड़को की मरम्मत शीघ्र कराने को नगर पालिका जल निगम के अफसरों को पत्राचार करेगी। साथ ही रोटरी क्लब के साथ मिलकर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। पालिका बोर्ड की बैठक में इसका निर्णय लिया गया।

शनिवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें पालिका सदस्यों ने पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन डालने को खोदी गई सड़कों की मरम्मत न कराने पर रोष व्यक्त किया। सदस्यों का कहना था कि खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने से लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। पाइप लाइन डालने के बाद जल निगम को सड़कों की मरम्मत समय पर करनी थी। खोद कर छोड़ी गई सड़कों को लेकर नागरिकों में रोष है। तय हुआ कि खोदी गई सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने को नगर पालिका जल निगम के अफसरों से पत्राचार करेगी। बैठक में इसके अलावा होली मिलन समारोह पर चर्चा हुई। तय हुआ कि नगर पालिका रोटरी क्लब के साथ मिलकर छह या सात मार्च को नगर के रामलीला मेला मैदान पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका सदस्य अनुज गुप्ता ने नगर से छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग की। बैठक में चेयरमैन ने नगर की खराब सफाई व्यवस्था पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने ईओ से भ्रमण कर साफ-सफाई का समय समय पर निरीक्षण कर कार्रवाई के निदेश दिए। बैठक का संचालन लेखाकार दिनेश भारती ने किया। बैठक में विधायक बाबूराम पासवान, ईओ एजाज अहमद, नगर पालिका सदस्य सौरभ सक्सेना, रोहित मिश्रा, नुसरत परवीन, सूरज बाथम आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed