फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The MLA ended the fast by drinking juice of the businessman leader

विधायक ने व्यापारी नेता का जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया

Sat, 30 Oct 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
The MLA ended the fast by drinking juice of the businessman leader
व्यापारी नेता संजीव मिश्रा को जूस पिलाकर आमरण अनशन खत्म कराते विधायक संजय सिंह गंगवार। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। अवैध वसूली व जन समस्याओं को लेकर चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे प्रतिनिधि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा का आमरण अनशन शुक्रवार को विधायक संजय सिंह गंगवार ने जूस पिलाकर खत्म कराया। क्रमिक अनशन मंगलवार को शुरू हुआ था। बृहस्पतिवार को आमरण अनशन में बदल गया था। तभी यह मामला जिलाधिकारी के सामने उठा। जिलाधिकारी ने ईओ को मौके पर जाकर अनशन समाप्त कराने के आदेश दिए थे। इसी बीच शुक्रवार को विधायक और ईओ पहुंचे।
विज्ञापन

इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, जिला महामंत्री शैली अग्रवाल, युवा टीम के नगर अध्यक्ष अलाउददीन अंसारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। विधायक के साथ अधिशासी अधिकारी भी थे। विधायक ने संजीव मिश्रा को जूस पिलाकर सारी मांगों को जायज ठहराते हुए ईओ नगर पालिका से नाराजगी व्यक्त की। विधायक संजय सिंह गंगवार ने शहर में कूड़ा उठाने की चल रही अवैध वसूली पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कहा कि एकता सरोवर के समीप डलावघर की जगह का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल सौंदर्यीकरण कराएगा। डलावघर यहां नहीं रहेगा। ड्रमंडगंज की 52 दुकानों का ईओ नगर पालिका हिसाब दें। इस मौके पर नगर संरक्षक निमित अग्रवाल, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed