फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The missing youth was kidnapped, reached home after being released from the clutches

लापता युवक का हुआ था अपहरण, चंगुल से छूटने पर पहुंचा घर

Sun, 06 Feb 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The missing youth was kidnapped, reached home after being released from the clutches
पीलीभीत। गांव पौटा खुर्द निवासी उमाचरन ने अपने बेटे की तीन फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवक ने घर लौटने पर टनकपुर हाईवे से कार सवार चार लोगों पर अपहरण करने की बात बताई है। काशीपुर से किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर लौटा। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव पौटा खुर्द निवासी उमाचरण के 20 वर्षीय पुत्र देवनंदन लौटकर के आने पर पुलिस को बताया कि वह दो फरवरी को गांव के पास ही टनकपुर हाईवे पर टहलने आया था। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे कार सवार चार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद इधर उधर घुमाते रहे। कुछ कहा भी नहीं। चार फरवरी को काशीपुर लेकर पहुंचे। इसके बाद अपहरणकर्ताओं की आंखों से बचते हुए किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागा। इसके बाद किसी तरह से घर पहुंचा था। देवनंदन के पिता ने बेटे की गुमशुदगी तीन फरवरी को थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस और परिवार वाले युवक की खोज में लगे हुए थे। इसी दौरान युवक सकुशल घर पहुंच गया था। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस का कहना है कि युवक का उसके पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे वह घर छोड़कर चला गया था। हालांकि युवक के बयानों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के अपहरण के मामले में जांच कराई जा रही है। अगर साक्ष्य मिलते हैं, तो गुमशुदगी में अपहरण की धाराएं बढ़ा दी जाएंगी। - दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed