{"_id":"674b4674a559c12c2107b6dd","slug":"the-missing-student-returned-on-the-fourth-day-the-police-and-the-accused-heaved-a-sigh-of-relief-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-126438-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लापता छात्र चौथे दिन लौटा, पुलिस और आरोपियों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लापता छात्र चौथे दिन लौटा, पुलिस और आरोपियों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
बीसलपुर। कस्बा टिकरी से लापता छात्र चौथे दिन शनिवार सुबह घर लौट आया। छात्र के सकुशल आने से पुलिस और आरोपियों ने राहत की सांस ली है। छात्र के लापता होने के मामले में एक निजी स्कूल के शिक्षकों पर केस दर्ज किया गया था।
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा टिकरी निवासी लाल बहादुर कश्यप का पुत्र अनुज कुमार 27 नवंबर को लापता हो गया था। परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि अनुज कस्बे के ही एक इंटर कॉलेज में पढ़ने गया था। वहां के शिक्षकों और कुछ अन्य लोगों ने कॉलेज का शुल्क न देने से नाराज होकर उसकी पिटाई की। तब से अनुज लापता हो गया।
पुलिस लापता छात्र की तलाश में जुटी थी। स्कूल जाकर पूछताछ भी की। शनिवार सुबह छात्र स्वयं ही घर आ गया। जानकारी होते ही पुलिस भी पहुंच गई। छात्र ने घरवालों और पुलिस को बताया कि कॉलेज की एक शिक्षिका ने उन्हें शुल्क जमा न करने पर पीटा था। जब वह कॉलेज से लौट रहा था। तभी गांव के एक व्यक्ति ने उसे पकड़कर दोबारा कॉलेज पहुंचा दिया था। उस व्यक्ति ने भी पीटा और घर पर शिकायत करने की बात कही थी।
विज्ञापन
अनुज ने बताया कि उसे लगा कि घरवाले भी उसे पीटेंगे, इसी से घबराकर वह पीलीभीत चला गया था। पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर उसे पीलीभीत का एक व्यक्ति मिला और अपने घर ले गया। छात्र ने बताया कि कॉलेज वालों ने उन्हें कमरे में बंद कर नहीं पीटा था। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि छात्र सकुशल लौट आया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही कोई निष्कर्ष निकल पाएगा।