{"_id":"66dcbe841ad50d740c045b99","slug":"the-miscreants-of-nawabganj-bareilly-and-uttarakhand-are-on-the-radar-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-122122-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नवाबगंज, बरेली और उत्तराखंड के बदमाश रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नवाबगंज, बरेली और उत्तराखंड के बदमाश रडार पर
विज्ञापन
जहानाबाद (पीलीभीत)। सराफा व्यापारी से तमंचे के बल पर हुई लूट की घटना के खुलासे में लगी टीमें नवाबगंज, बरेली और उत्तराखंड के बदमाशों को रडार पर लेकर जांच में जुटी हैं। शनिवार को भी एसपी अविनाश पांडेय ने जहानाबाद थाने पहुंचकर स्थिति को परखा। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बरेली के नवाबगंज कस्बा निवासी संतोष कुमार रस्तोगी को शुक्रवार रात करीब सात बजे शाही मार्ग पर कुकरीखेड़ा गांव के पास लूट लिया गया था। वह जहानाबाद नगर में स्थित सराफे की दुकान को बंद कर घर जा रहे थे, जब बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी बाइक में टंगा थैला लूट लिया था।
थैले में 60 हजार रुपये और 600 ग्राम चांदी रखी हुई थी। घटना की सूचना के बाद एसपी अविनाश पांडेय ने देर रात मौका मुआयना कर पीड़ित से जानकारी जुटाई थी। घटना के खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया था। इधर घटना के तार जोड़ते हुए नवाबगंज, बरेली और उत्तराखंड के बदमाशों की कुंडली को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
टीम बदमाशों को रडार पर लेकर जांच कर रही है। इधर शनिवार को एसपी जहानाबाद थाने पहुंचे। इसके बाद व्यापारी से जानकारी जुटाने के बाद दुकान से लेकर घटनास्थल तक का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस टीम को जरूरी निर्देश दिए। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने कहा कि घटना के खुलासे के प्रयास जारी है।
000
सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे
लूट की घटना सामने आने बाद एसपी ने सख्त रुख अपनाकर टीम को खुलासे के लिए लगाया। इसके बाद पुलिस की टीमें हर बिंदुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। सराफा व्यापारी की दुकान से लेकर घटना स्थल तक लगे कैमरों को चेक कर बदमाशों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।