फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The miscreants looted 24 thousand rupees and jewellery by taking the family members hostage

Pilibhit News: परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटे 24 हजार व जेवरात

Tue, 03 Jun 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 03 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The miscreants looted 24 thousand rupees and jewellery by taking the family members hostage
पूरनपुर। बदमाशों ने शेरपुरकलां गांव में बंधक बनाकर लूटपाट कर ली। इस दौरान बदमाश बक्से में रखी 24 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लूट ले गए। सोमवार को एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस टीम और पुलिस को लगाया गया है।
विज्ञापन

गांव शेरपुरकलां में ईदगाह मैदान के समीप रहने वाले कय्यूम की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में कय्यूम की पत्नी कनीज, पुत्र इमरान, रिजवान, अकरम, पुत्री चमन, अंजुम, गुलशन, तबस्सुम और अकरम का पुत्र अजमल है। रविवार रात चमन, तबस्सुम और अजमल घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन

अन्य परिजन घर के निचले हिस्से में सोए थे। चमन ने बताया कि रात करीब दो बजे छत पर आए बदमाशों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही दो बदमाश कमरे में घुस आए। एक ने उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया। शोर न करने की धमकी दी। एक बदमाश उसके पास खड़ा रहा। कमरे में सो रहे उसके भतीजे अकमल के सीने पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे ने बक्से का ताला तोड़कर 24 हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी, झुमकी, चांदी की पायल, नाक का फूल लूट लिया। बाद में बदमाशों ने उसके मुंह में बांधा कपड़ा खोल दिया और धक्का देकर भाग गए। नीचे आकर परिजन को घटना की जानकारी दी।

शोर-शराबा पर पड़ोसी एकत्र हुए। बाद में भाई के साथ घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सुबह कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर देने को कहा। सोमवार को एसएसआई नितिन शर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। एसपी अभिषेक यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चमन और उसके परिजन से घटना के बारे में पूछताछ की। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि जांच की जा रही है। फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed