फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The minor was seduced, raped

Pilibhit News: नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया, किया दुष्कर्म

Sun, 09 Jul 2023 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 09 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
The minor was seduced, raped
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव का रहने वाला युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन को थाना माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक तीन जुलाई को रात एक बजे शादी का झांसा देकर अपने साथ फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया। चार जुलाई को मैलानी रेलवे पुलिस ने किशोरी को स्टेशन पर लावारिस हालत में बरामद किया।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद भाई को बुलाकर किशोरी को सौंप दिया। युवक का कहना है कि आरोपी दबंग हैं, रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि थाने कई दिनों से चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। मामले में समझौते का उस पर दबाव बनाया जा रहा है। शनिवार को इस मामले को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों को ट्वीट भी किया गया। सीओ सतीश शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed