फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The maximum temperature increased by five degrees in three days, people are suffering from heat

Pilibhit News: तीन दिन में पांच डिग्री बढ़ा अधिकतम पारा, गर्मी से बेहाल हुए लोग

Sun, 11 May 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 11 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature increased by five degrees in three days, people are suffering from heat
पीलीभीत। गर्मी का सितम आमजन को परेशान कर रहा है। तपती गर्मी के बीच लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं। शनिवार सुबह से ही गर्मी ने अपना असर दिखाया। दिन में भीषण गर्मी का अहसास होने से सड़कों पर आवाजाही कम दिखी। तीन दिन पूर्व से अधिकतम तापमान में भी पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जिले में एक सप्ताह पूर्व मौसम में बदलाव हुआ था। दो दिन तक बादल छाए रहने के साथ बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की थी। बीते बुधवार से पारा लगातार बढ़ रहा है। लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक भीषण गर्मी की वजह से लोग बेवजह घरों से निकलने से भी कतरा रहे हैं। शनिवार को भी गर्मी ने सितम ढाया। सुबह से ही तेज धूप खिली। दोपहर तक गर्मी की तपन और बढ़ गई। बाइक पर चलने वालों को गर्म हवा के थपेड़ों ने परेशान किया।
विज्ञापन

नींबू पानी के अलावा गन्ना जूस की दुकानों पर दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही। शाम छह बजे के बाद मौसम में कुछ राहत महसूस की गई। जिले में बुधवार से लेकर शनिवार तक अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि जिले में तीन दिन पूर्व से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
दिन- अधिकतम- न्यूनतम
शनिवार- 37.3 - 25.6 डिग्री
शुक्रवार- 36.7 - 25.3 डिग्री
बृहस्पतिवार- 34.7 - 23.2 डिग्री
बुधवार- 32.6 - 22.5 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed