फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The maximum temperature dropped by two degrees, and fog prevailed throughout the day.

Pilibhit News: दो डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान, पूरे दिन छाया रहा कोहरा

Tue, 16 Dec 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 16 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The maximum temperature dropped by two degrees, and fog prevailed throughout the day.
न्यूरिया में सर्दी से राहत पाने को आग जलाकर बैठे लोग। संवाद
पीलीभीत। जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। पिछले दो दिन के मुकाबले मंगलवार अधिक सर्द रहा। जिले में पूरे दिन कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी। रोडवेज बसों और ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। हालांकि सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी रिकाॅर्ड की गई।
जिले में सोमवार की शाम सात बजे से ही कोहरा पड़ने लगा था। मंगलवार सुबह कोहरे का और ज्यादा असर दिखा। इस दौरान सर्द हवा भी चलती रहीं। इससे तापमान में गिरावट आ गई।
विज्ञापन

अनेक स्थानों पर सर्दी से राहत पाने के लिए लोग आग का सहारा लेते देखे गए। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.5 एवं अधिकतम 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार पिछले साल इन्हीं दिनों में न्यूनतम तापमान घटकर करीब चार डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले वर्ष 2023 में पूरे दिसंबर सर्दी अपेक्षाकृत कम रही थी। उस दौरान न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था। अभी तीन-चार दिन तक यही स्थिति बनी रहने के आसार हैं।
न्यूरिया। पूरे दिन कोहरा के साथ सर्द हवा का असर होने जनजीवन प्रभावित रहा। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर सर्दी से बेहाल रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष रिहाना बेगम के निर्देश पर प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कराई गई।

बीसलपुर। मौसम का मिजाज एकाएक बदल जाने से लोग पूरे दिन ठिठुरन महसूस करते रहे। नगर में कई स्थानों पर सर्दी से राहत पाने के लिए लोग आग जलाकर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed