Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The material dumped on the road was washed away by the rain, and now the dust is suffocating.

Pilibhit News: बारिश में बही सड़क पर डाली सामग्री, अब धूल उड़ने से घुट रहा दम

Mon, 16 Feb 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The material dumped on the road was washed away by the rain, and now the dust is suffocating.
निर्माणाधीन मझोला-ड्यूनी डैम मार्ग पर उड़ती धूल। संवाद - फोटो : संवाद
मझोला-ड्यूनी डैम मार्ग से आवागमन कर रहे राहगीर हो रहे परेशान
विज्ञापन

मझोला। एफडीआर तकनीक से बन रहे मझोला–ड्यूनी डैम मार्ग पर हुए समतलीकरण कार्य की स्थिति कुछ दिन पहले हुई बारिश ने बिगाड़ दी है। बारिश से सड़क पर डाली गई सामग्री काफी हद तक बह गई है। बारिश के समय बना कीचड़ मार्ग सूखने के बाद धूल में तब्दील हो गया है। स्थिति यह है कि मार्ग पर जैसे ही वाहन गुजरते हैं। सड़क पर धूल के गुबार उठने से लोगों का दम घुट रहा है। इससे राहगीरों के साथ ही मार्ग किनारे बसे लोगों को परेशानी हो रही है। दो पहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार से कई बार संपर्क कर नियमित पानी के छिड़काव की मांग की, लेकिन अब तक पूरी सड़क पर यह व्यवस्था नहीं की गई है। आरोप है कि ठेकेदार की मनमानी के चलते गुलड़िया से पुलिस चौकी चौराहे तक कस्बे के हिस्से में ही पानी का छिड़काव किया गया, जबकि बाकी मार्ग छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने मांग कि पूरे मार्ग पर नियमित पानी का छिड़काव कराया जाए। साथ ही सड़क का डामरीकरण शुरू किया जाए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी ने बताया कि मामले में क्षेत्रीय अभियंताओं को अव्यवस्थाएं सुधारने के लिए कहा गया है। संवाद
--
क्या बोले लोग

लगभग तीन सप्ताह पूर्व मार्ग का समतलीकरण हो चुका है। कुछ दिन पूर्व हुई बरसात के बाद मार्ग सूख गया है। यहां से गुजरने के दौरान धूल उड़ने से परेशानी हो रही है। इससे साइकिल से जाने वाले स्कूली बच्चों पर सांस जैसे बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। इसको ठेकेदार ओर विभाग के अधिकारी नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नाजिम खान, गुलड़िया
-----------
मार्ग का समतलीकरण करने के बाद मार्ग पर डामर कार्य न होने के कारण एवं पानी का छिड़काव न होने से परेशानी हो रही है। इस मार्ग से जब वाहन गुजरते हैं तो धूल के कारण आगे का मार्ग धुंधला हो जाता है। इससे दुर्घटना घटने की आशंका बनी रहती है।
धुरमिंदर कुमार, जोशी कॉलोनी
---------
अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत के चलते मार्ग पर धूल के गुब्बार बना रहता है। मार्ग के आसपास बसे घरों और मार्ग पर चले वाले राहगीरों को सांस लेना भी दूभर हो गया है। अधूरे पड़े मार्ग को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाना चाहिए।

-मूलचंद, गिद्धौर
------

निर्माणाधीन मझोला-ड्यूनी डैम मार्ग पर उड़ती धूल। संवाद

निर्माणाधीन मझोला-ड्यूनी डैम मार्ग पर उड़ती धूल। संवाद- फोटो : संवाद

निर्माणाधीन मझोला-ड्यूनी डैम मार्ग पर उड़ती धूल। संवाद

निर्माणाधीन मझोला-ड्यूनी डैम मार्ग पर उड़ती धूल। संवाद- फोटो : संवाद

निर्माणाधीन मझोला-ड्यूनी डैम मार्ग पर उड़ती धूल। संवाद

निर्माणाधीन मझोला-ड्यूनी डैम मार्ग पर उड़ती धूल। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed