फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The married woman was thrown out of the house when her dowry demand was not met

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Sat, 23 Nov 2024 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
The married woman was thrown out of the house when her dowry demand was not met
कलीनगर। दहेज में कार और नकदी की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से गला भी दबाया। इसके बाद घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के गांव टांडा गुलाब राय निवासी खेमकरन लाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री मीरा देवी की शादी दो मार्च 2020 को गजरौला क्षेत्र के गांव चुडैला बंजरिया निवासी राजीव के साथ हुई थी। दहेज में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन उससे पुत्री के पति राजीव, ससुर टोड़ी लाल, सास सुखरानी, जेठ वीरपाल, इंद्रपाल, जिठानी गीता देवी, सोनी व ननद आरती, ननदोई रामऔतार, रीना देवी संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज में कार, जेवरात और नकदी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पुत्री के साथ मारपीट कर शारीरिक और मानसिक शोषण करने लगे। कई बार समझाने के बाद भी आरोपी नहीं माने। आरोप है कि करीब 18 माह पूर्व उक्त लोगों ने एक राय होकर विवाहिता को जान से मारने की नीयत से बुरी तरह पीटा और गला दबाकर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर शराबे पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। इसके बाद दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-----
एसपी के निर्देश पर चार माह बाद दर्ज हुई दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी की रिपोर्ट

बीसलपुर। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को चार माह बाद दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
नगर की एक विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह 18 मार्च 2023 को शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के एक गांव के युवक से हुआ था। निकाह में 10 लाख की नकदी न मिलने से नाराज होकर वर वक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करने लगे। इस बीच वर पक्ष के लोगों ने उनकी पुत्री का गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की।
आरोप है कि देवर ने भाभी के साथ छेड़खानी भी की। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए लेकिन सभी विफल रहे। उसके बाद उसके पति ने तीन तलाक देकर उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। वह मायके में आकर रहने लगी।
सात जुलाई 2024 को विवाहिता के पिता और भाई उसके ससुरालियों से वार्ता करने गए। ससुरालियों ने गाली गलौज किया और मारपीट की। उसके बाद विवाहिता ने ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली के काफी चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की। इस पर उसने एसपी अविनाश पांडेय को प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि एसपी के निर्देश पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, छेड़खानी करने, जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में विवाहिता के पति, सास, ससुर, देवर और ननद को नामजद किया गया है। संवाद
-----
ससुरालियों पर लगाया मोबाइल, जेवर और बच्चा छीनने का आरोप

बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद की एक विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देकर ससुरालियों पर उसके व उसके भाई के साथ मारपीट करने, उसका मोबाइल, कुंडल और बच्चा छीनने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी महावीर की पुत्री रोशनी की ओर से शुक्रवार को कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनका विवाह छह वर्ष पूर्व मोहल्ला दुबे निवासी निरंकार के साथ हुआ था। विवाह में एक लाख की नकदी न मिलने से क्षुब्ध होकर वर पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करने लगे।
उसका पति रोजगार के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता। 20 नवंबर को ससुरालियों ने उसे डंडों से पीटने के बाद घर से निकाल दिया और अबोध पुत्र को भी छीन लिया। जानकारी होने पर जब उसका भाई विजय मौके पर आया, तो ससुरालियों ने उसे भी पीटा। घर से निकालते समय ससुरालियों ने उसका मोबाइल फोन और कानों में पहनी सोने की बालियां भी छीन ली।

तहरीर में सास, ससुर, और देवर को नामजद करते हुए उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है। तहरीर में यह भी कहा गया है कि उसके ससुराली उसके पति का दूसरा विवाह करना चाहते हैं। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि कस्बा इंचार्ज अनुज कुमार को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed