फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The main roads of the city are dilapidated, accidents are happening due to potholes.

Pilibhit News: नगर की प्रमुख सड़कें जर्जर, गड्ढों से हो रहे हादसे

Thu, 14 May 2026 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The main roads of the city are dilapidated, accidents are happening due to potholes.
पूरनपुर के कोतवाली रोड पर पलटे ई रिक्शा को सीधा करते लोग - वीडियो ग्रेब
पूरनपुर। नगर की प्रमुख सड़कें जर्जर हैं। गड्ढों से आवागमन में लोगों को असुविधा हो रही है। गड्ढों से बचाकर वाहन निकालने के चक्कर में जाम भी लगता है। यही नहीं वाहनों के पलटने से आए दिन लोग चोटिल भी हो रहे हैं। बुधवार को गड्ढों के कारण कोतवाली रोड पर ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार बाल-बाल बच गए। ई-रिक्शा पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जर्जर सड़कें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन


नगर की प्रमुख सड़कों में स्टेशन रोड, शेरपुर रोड, बाजार रोड, ब्लाक रोड जर्जर होने के साथ जगह-जगह गड्ढे हैं। रही कसर नगर के प्रमुख मार्गों और गलियों में डाली गई भूमिगत केबल ने पूरी कर दी है। पहले भूमिगत पानी का पाइप लाइन डालने के लिए नगर की प्रमुख सड़कों और गलियों को जल निगम ने खोदवाया।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से ब्लाॅक रोड, स्टेशन रोड पर भूमिगत केबल डालने सड़कें खोद कर डाल दी गईं। खोदी गई सड़कों पर राहगीरों को आवागमन करने में ठोकरें खानी पड़ती हैं। ऊबड़-खाबड़ सड़कों के गड्ढों से बचाव करते हुए वाहन निकालने की कोशिश पर अक्सर जाम लगता है। बुधवार को कोतवाली रोड पर पुरानी तहसील के समीप गड्ढों के कारण ई-रिक्शा पलट गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed