फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The lawyers staged a protest by blocking the road and submitted a memorandum

Pilibhit News: अधिवक्ताओं ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

Mon, 25 Nov 2024 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
The lawyers staged a protest by blocking the road and submitted a memorandum
बीसलपुर तहसील गेट पर चक्का जाम कर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।संवाद
बीसलपुर। अधिवक्ताओं ने सोमवार को दोपहर में तहसील के सामने सड़क पर जाम लगाकर गाजियाबाद कांड के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को तहसील के सामने जाम लगाकर गाजियाबाद के जिला जज और पुलिस प्रशासन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन, नारेबाजी की। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गर्ई। आधा घंटे बाद एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं से वार्ता की।
अधिवक्ताओं ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गाजियाबाद में हुई घटना में घायल हुए अधिवक्ताओं को उचित मुआवजा दिए जाने, इस कांड में जिन अधिवक्ताओं के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ है, उन्हें निरस्त कराने, लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को निलंबित करने, उन पर मुकदमा दर्ज करने, मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और एडवेाकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में सूरज प्रकाश गुप्ता, राजाराम माथुर, आशुतोष शुक्ला, अवनीश शुक्ला, उमेश शुक्ला, मनोज कुशवाहा, विजय पाल श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र शुक्ला, नवीन सक्सेना, देवेश, अनिल चौहान, उमेश शुक्ला और मुकेश शुक्ला समेत काफी अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed