{"_id":"66a3929f70438359c40f9470","slug":"the-last-date-for-the-campaign-is-31-july-pilibhit-news-c-4-1-bly1009-446876-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अभियान की अंतिम तिथि हुई 31 जुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अभियान की अंतिम तिथि हुई 31 जुलाई
विज्ञापन
बीसलपुर। जनसंख्या स्थिरता अभियान की अंतिम तिथि बढा़कर 31 जुलाई कर दी गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 जुलाई से जनसंख्या स्थिरता अभियान चलाया जा रहा था।
इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को कम जनसंख्या के लाभ और अधिक जनसंख्या के नुकसान बता रहे थे। अभियान स्वास्थ्य केंद्र के अभियान प्रभारी सरफराज अहमद के निर्देशन में चल रहा था। विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान 26 जुलाई तक चलना था।
चूंकि 26 जुलाई तक अभियान पूरा नहीं हो पाया, इसलिए अभियान की अंतिम तिथि 31 जुलाई कर दी गई है। अधीक्षक ने यह भी बताया कि सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा की ओर से अधिकृत अधिकारी अभियान का निरीक्षण और समीक्षा भी कर रहे हैं। संवाद