फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The lack of cash at banks, not less crowded

बैंकों में कैश की कमी, कम नहीं हुई भीड़

Thu, 22 Dec 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 22 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
The lack of cash at banks, not less crowded
बैंकों में कैश की कमी, कम नहीं हुई भीड़
नोट बंदी के बाद से एसबीआई चेस्ट से अन्य बैंकों को पर्याप्त धनराशि न मिलने के कारण कैश की कमी दूर नहीं हो रही है। इससे बैंकों में भीड़ कम नहीं हो पा रही है। वहीं एटीएम में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण भी लोग नकदी पाने को परेशान हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को शहर की अधिकांश बैंकों में धनराशि तो उपलब्ध रही, लेकिन इसकी मात्रा काफी कम होने के कारण लोगों को जरूरत के अनुसार रुपये नहीं मिल सके। वहीं एटीएम से घंटों मशक्कत के बाद एक बार में मात्र दो हजार रुपये मिल पा रहे हैं। कैश की कमी के चलते कई बैंकों के एटीएम बंद पड़े हैं। केवल खाता धारकों को चार से 10 हजार रुपये तक भुगतान किया जा रहा है। उसके उलट एसबीआई की शाखाओं में नकदी की समस्या काफी हद तक दूर हुई है। सूत्रों की मानें तो कैश चेस्ट एसबीआई के पास होने के कारण उसकी शाखाओं को अधिक धनराशि मिल रही है। जबकि अन्य बैंकों को नाम मात्र की धनराशि दी जा रही है। कई शाखाएं ऐसी हैं, जिन्हें नोट बंदी के बाद से कैश चेस्ट से एक बार भी धनराशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। कैश चेस्ट से धनराशि न मिलने के कारण बैंक ग्राहकों को भुगतान नहीं कर पा रही हैं। इससे बैंकों के बाहर आए दिन धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी लोग नकदी पाने को परेशान दिखे।
विज्ञापन

छात्रों को दी नेट बैंकिंग की जानकारी
बीसलपुर। शफी डिग्री कालेज में वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत हुई कार्यशाला में विद्यार्थियों को डिजिटल इंडिया, प्लास्टिक मनी और नेट बैंकिंग की जानकारी दी गई। इस मौके पर फईम सिद्दीकी, अनीस वेग, मुकेश गंगवार, फरहा, पूनम, गुलशन आरा, पल्लवी पांडेय, रविंद्र पाल, संजीव गंगवार, अफजाल कमर, जितेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed