{"_id":"69c2d24d9d4d5f574209aff3","slug":"the-issue-of-charging-a-convenience-fee-of-rs-1000-arose-in-the-meeting-leading-to-uproar-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-156081-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बैठक में एक हजार रुपये सुविधा शुल्क लेने का उठा मुद्दा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बैठक में एक हजार रुपये सुविधा शुल्क लेने का उठा मुद्दा, हंगामा
Tue, 24 Mar 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। ब्लॉक सभागार में मंगलवार की दोपहर हुई बैठक में दो मुद्दों को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। बैठक में 10 से अधिक प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक का शुभारंभ पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इसमें अधूरे विकास कार्य 31 मार्च तक पूरे करने, जल निगम की अधूरी परियोजनाओं को 31 मार्च तक हर हालत में पूरा करने के साथ ही खराब पड़े सरकारी हैंडपंप को सही करने, वंचित ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी नियुक्त करने आदि के प्रस्ताव पास किए गए।
पात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड बनाए जाने के एवज में एक हजार रुपये सुविधा शुल्क लिए जाने का आरोप लगाते हुए सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही जल निगम की अधिकांश परियोजनाओं के केवल कागजों पर संचालित होने के मुद्दे को लेकर भी कई सदस्य आक्रोशित नजर आए। हंगामे की वजह से बैठक की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित हो गई।
विज्ञापन
अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा ने हस्तक्षेप कर हंगामा शांत कराया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी। संचालन सहकारिता विभाग के सहायक विकास अधिकारी लाल सिंह ने किया। बैठक में राजस्व, चीनी मिल, गन्ना विभाग, उद्योग, लोक निर्माण विभाग, मंडी समिति, पुलिस, आपूर्ति और बाल विकास विभागों का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं रहा।