फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The investigation of the report filed against the terrorists is in its final stage

Pilibhit News: आतंकियों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट की विवेचना अंतिम दौर में

Thu, 03 Apr 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 03 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The investigation of the report filed against the terrorists is in its final stage
पूरनपुर। मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकियों की घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के साथ ही आतंकवादियों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट की विवेचना भी अंतिम चरण में है। तीनों आतंकियों के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उनके खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


पंजाब के गुरदासपुर जिले की कालानौर थाने की बख्शीवाला पुलिस चौकी पर 18 दिसंबर को ग्रेनेड फेंकने वाले तीनों आतंकियों को 23 दिसंबर की सुबह पूरनपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया गया था। घिरने पर तीनों आतंकवादियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। एक गोली पूरनुपर कोतवाल की गाड़ी के बोनट के समीप लगी थी। पुलिस की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने उनके पास से दो एके 47, चार मैगजीन मय 129 कारतूस, 13 खोखा, दो विदेशी क्लाक पिस्टल मय मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, नौ खोखा आदि बरामद किए। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी की ओर से पंजाब के गुरदासपुर के कालानोर खुर्द निवासी प्रताप सिंह उर्फ जसनप्रीत सिंह, कालानौर के आगवान निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि, कालानौर निवासी गुरविंदर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी विवेचना बीसलपुर कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला को सौंपी गई। विवेचक ने मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकियों के अलावा मुठभेड़ में शामिल स्थानीय और पंजाब पुलिस के हथियारों और बुलेट प्रूफ जैकेट आदि को कब्जे में लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजा था। इसकी जांच रिपोर्ट आ चुकी है।

विवेचक ने मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों के साथ ही पंजाब पहुंचकर आतंकवादियों के परिजनों के बयान भी लिए। अब पुलिस दर्ज रिपोर्ट में फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी कर रही है। विवेचक बीसलपुर कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी कुछ जांच शेष है। साक्ष्य एकत्र होने बाद जल्द ही विवेचना को फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed