{"_id":"67bcbad6b1eede044b021948","slug":"the-inspector-sexually-exploited-the-girl-by-luring-her-with-marriage-pilibhit-news-c-4-ali1012-587436-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शादी का झांसा देकर दरोगा ने युवती का किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शादी का झांसा देकर दरोगा ने युवती का किया यौन शोषण
Tue, 25 Feb 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शादी का झांसा देकर बागपत की युवती का यौन शोषण करने का गजरौला थाने के दरोगा पर आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि आठ माह तक आरोपी ने अलग-अलग जगहों पर बुलाकर उसके साथ संबंध बनाए और अब शादी से इन्कार कर दिया। एसपी के आदेश पर गजरौला थाने में आरोपी दरोगा समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी दरोगा भी बागपत के बसौली का रहने वाला है।
बागपतके एक मोहल्ले की निवासी युवती ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कुछ समय से हरियाणा में रहती है। फेसबुक पर अंकित नाम के युवक से बातचीत हुई। उसने यूपी पुलिस में होने के साथ एक ही जिले का बताकर उसको शादी का प्रस्ताव दिया। इसके बाद उसने 24 जून 2024 को उसे साकेत मेट्रो स्टेशन बुलाया। मेट्रो स्टेशन पहुंचने के बाद पास में ही ठहरने की बात कहकर युवती को अपने साथ ले गया। यहां उसने संबंध बनाए। इसके बाद कई बार बुलाकर संबंध बनाए। शादी की बात कहने पर आरोपी डरानेे-धमकाने लगा। गजरौला थानाध्यक्ष जगदीप सिंह मलिक के पास पहुंचकर शिकायत की तो उन्होंने आरोपी दरोगा को बुलाकर एक सप्ताह में शादी करने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी बातों में उलझाकर टालता और उसे धमकाता रहा। 22 जनवरी 2025 को वह शिकायत करने पीलीभीत एसपी कार्यालय पहुंची।
आरोप है कि शिकायत कर जैसे ही वह बस में जाकर बैठी तो आरोपी, उसका दोस्त और एक अन्य कांस्टेबल वहां मौजूद थे। इन लोगों ने बस से उतारकर जबरन कार में बैठाया और उसे धमकी दी। इसमें आरोपी के भाई भी शामिल रहे। रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने लगे। पुलिस ने आरोपी दरोगा अंकित, उसके भाई अनुज, पिंकू, उसकी मां और दोस्त प्रवीन, एक अज्ञात कांस्टेबल व व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।