फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The inspector accused of raping a girl from Baghpat went to jail

Pilibhit News: बागपत की युवती से दुष्कर्म का आरोपी दरोगा गया जेल

Wed, 26 Feb 2025 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 26 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The inspector accused of raping a girl from Baghpat went to jail
पीलीभीत। शादी का झांसा देकर बागपत की युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी दरोगा को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बागपत की रहने वाली युवती ने 24 फरवरी को गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि बागपत के बसौली क्षेत्र के रहने वाला अंकित कुमार ने फेसबुक से दोस्ती होने के बाद उसे शादी का झांसा दिया। आठ माह तक अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने उसे धमकाया।

एसपी कार्यालय से शिकायत कर वापस लौटने पर भी उसे धमकाया गया था। पुलिस ने दरोगा समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने प्रशिक्षु दरोगा अंकित कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि आरोपी दरोगा को जेल भेज दिया गया है। पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed